कियोस्क सेंटर में महिला को गोली लगने से सनसनी || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर जिले के बीना से एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां कियोस्क सेंटर में पैसे निकलवाने आई महिला को अचानक गोली लग गई। यह गोली प्राइवेट गार्ड की बंदूक से चली है। महिला को गोली लगने से बाद मार्केट में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आनन फानन में महिला को बीना सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां से उसे सागर रैफर किया गया है। बताया जा रहा है वीर सावरकर वार्ड निवासी ऊषा देवी राय अपने पैसे निकलवाने के लिए सर्वोदय चौराहा स्थित अग्रवाल मार्केट पहुंची थी। जब वह कियोस्क सेंटर के अंदर थी। तो वही एक ज्वेलर्स संचालक के प्राइवेट गार्ड की रायफल से गोली चली और महिला को लग गई। पुलिस ने गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। और जीरो पर कायमी कर जाँच शुरू कर दी है।


By - Manoj badhwani (Bina,Sagar MP)
05-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.