सुरखी में पुरानी बुराई को लेकर घर के सामने फायरिंग कर फैलाई दहशत

 


सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र इलाके के सेवन गांव में पुरानी बुराई को लेकर फायरिंग हो गई। जिससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर तुरंत ही जैसीनगर पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ। जैसीनगर थाना प्रभारी शुभम दुबे ने जानकारी देते हुए बताया की सेवन गांव में सोमवार रात को फायर होने की सूचना मिली थी। तुरंत ही मौके पर पुलिस पहुंची। और एक कारतूस भी जप्त किया है। वहीं मंगलवार को फरियादी अरुण सिंह दांगी ने थाने में आकर सूचना दी की आरोपी धीरेंद्र ठाकुर के द्वारा अरुण सिंह के घर के सामने दहशत फैलाने के लिए 12 बोर की बंदूक से फायर किया गया। मामले में दोनों परिवार में पुरानी बुराई बताई जा रही है। वही फरियादी अरुण सिंह दांगी की रिपोर्ट पर आरोपी धीरेंद्र के विरुद्ध धारा 294,506,336 का मामला दर्ज कर मामला जांच में लिया है। फायरिंग में इस्तेमाल हथियार लाइसेंसी बताया जा रहा है। जिसमें लाइसेंसी धारक पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। थाना प्रभारी का कहना है की मामले में जल्द ही बंदूक समेत आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।


By - SAGAR TV NEWS
20-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.