सागर- एसपी ने ग्राम, नगर रक्षा समिति सदस्यों की तारीफ की तो अधिकारीयों ने दिए टिप्स

 

 

सागर एसपी तरुण नायक ने नगर, ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों द्वारा अलग-अलग ड्यूटी के दौरान दिए गए योगदान के लिए उनकी सराहना की। दरअसल पुलिस  लाइन में ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें नगर शहर के नगर रक्षा समिति के सदस्य और अन्य पुलिस स्टाफ ने भाग लिया। प्रशिक्षण में कुल 150 नगर रक्षा समिति के सदस्य और पुलिस स्टाफ शामिल हुआ। एसपी तरुण नायक ने अपने उद्बोधन में नगर रक्षा समिति सदस्यों के द्वारा अलग-अलग ड्यूटी में किए गए कामों को प्रशंसा की। वहीं भविष्य में भी इसी प्रकार से सहयोग बनाए रखने की अपील की गई। इस प्रशिसखान में एडिशनल एसपी बीना ज्योति ठाकुर, एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने भी प्रशिक्षण दिया। जिसमें अलग- अलग ड्यूटीयों के दौरान क्या-क्या सावधानियां रखनी है। किस प्रकार ड्यूटी के दौरान सावधानी बरतते हुए काम करना है ये समझाया गया।
साथ ही साइबर सेल के सौरव रैकवार ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को खुद और समाज के लोगों को प्रेरित करते हुए बताया की किस-किस प्रकार के सायबर फ्रॉड हो रहे हैं। उनसे कैसे बचा जा सकता है वहीं थाना प्रभारियों ने भी प्रशिक्षण दिया।-


By - SAGAR TV NEWS
21-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.