स्कूल परिसर में जुआ फड़ पर लग रहे थे दांव, एक लाख से ज्यादा नगदी के साथ 14 जुआरी पकड़े

 

स्कूल परिसर में ही जुआ फड़ संचालित किया जा रहा था। जब पुलिस ने धाबा बोला तो अफरा तफरी मच गयी। पुलिस ने सवा लाख रुपये के जुआ फड़ पर छापा अमारकर 14 जुआरी पकड़े हैं। कार्यवाई एमपी रतलाम में की गयी। जहां लक्ष्मणपुरा मीरा कुटी क्षेत्र के सरकारी स्कूल के मैदान में लाखों रुपए के दांव लगाये जा रहे थे। औद्योगिक थाना पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेलते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से एक लाख 23 हजार नगद,17 मोबाइल फोन और ताश पत्ती की गड्डियां बरामद की है। इस जुआ घर का संचालन पीएनटी कॉलोनी निवासी अश्विन पाल कर रहा था जो मौके पर पुलिस को नहीं मिला। फरार अश्विन पाल की तलाश औद्योगिक थाना पुलिस कर रही है।
बताया गया की सरकारी स्कूल के मैदान में खुलेआम जुआ खिलाने की औद्योगिक थाना पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस की अलग-अलग टीमों को दबिश देने लक्ष्मणपुरा क्षेत्र में भेजा गया। अचानक हुई पुलिस की दबिश में जुआरी भागने लगे जिनका पीछा कर पुलिस जवानों ने उन्हें पकड़ लिया।


By - SAGAR TV NEWS
21-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.