सागर के शिक्षाविद एम.डी. त्रिपाठी को राज्यस्तरीय गिजूभाई पुरस्कार, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने मानसरोवर हॉल में किया सम्मानित

सागर- शिक्षकों के रचनात्मक मैत्री समूह राज्य शिक्षक संदर्भ समूह के द्वारा आयोजित शिक्षाविद गिजूभाई पुरस्कार सागर के प्रख्यात शिक्षाविद आचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी ( एम.डी. त्रिपाठी) को मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसरोवर हॉल में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने विद्यालय को आनंद घर बनाने के उपलक्ष्य में विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, शहडोल के पूर्व कमिश्नर डॉ अशोक भार्गव, दक्षिणामूर्ति बाल विद्या मंदिर गुजरात के प्राचार्य विपुल व्यास, शिक्षक संदर्भ समूह के राज्य समन्वयक डॉ दामोदर जैन ने एम.डी. त्रिपाठी को मंच पर आमंत्रित कर स्मृति चिन्ह, मेडल, सम्मान पट्टीका, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर बुंदेली माटी का गौरव बढ़ाया गिरीश गौतम ने इस अवसर पर कहा कि गुरुकुल की प्राचीन शिक्षा को बढ़ाने अपने विद्यालय को आनंद घर बनाकर उत्कृष्ट शिक्षा देने वाले गुरुजन का सम्मान कर के हम सब गौरवान्वित हैं अब नई शिक्षा नीति का क्रियान्वयन भी मध्य प्रदेश के शिक्षकों का उत्तरदायित्व है समारोह में आचार्य महेश दत्त त्रिपाठी ने अपना चर्चित काव्य ग्रंथ" सोंधी माटी" विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम सहित मंचासीन अतिथियों को भेंट किया अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य महेश दत्त त्रिपाठी को स्कूल शिक्षा पत्रिका का नई शिक्षा नीति का विशेषांक एवं अन्य शैक्षिक पुस्तकों का सेट भी भेंट की गई समारोह में सागर के जिला सह समन्वयक श्रीमती कृष्णा साहू शिक्षिका चितौरा, श्री कृष्णा यादव कनेरा नीखर, मंजू लता राय, हेमलता पचोरिया, नीता विश्वकर्मा श्वेता सप्रे शाहीन एजाज सुमन जैन, रश्मि ठाकुर सतीश पयासी को भी सम्मान मिला समारोह के बाद विधान सभा की अध्यक्षीय दीर्घा में एमडी त्रिपाठी ने मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया विधानसभा परिसर में आचार्य त्रिपाठी को मंत्री पंडित गोपाल भार्गव, विधायक प्रदीप लारिया, विधायक शैलेंद्र जैन, पत्रकार शशांक दीवान, पार्षद रानी चौधरी ने बधाई दी तथा सागर के साहित्यकारों डॉ सुरेश आचार्य, डॉक्टर शरद सिंह, उमाकांत मिश्र, वृंदावन राय सरल, टीआर त्रिपाठी रूद्र, पीआर मलैया डॉक्टर नलिन जैन, शिवरतन यादव, हरगोविंद विश्व, डॉक्टर गजाधर सागर ने इस उपलब्धि पर उत्कृष्ट पुरस्कार मिलने पर आचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी को बधाई दी हैं।


By - sagartvnews
22-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.