नहर में उतरने के दौरान रेलिंग में फंसा विशालकाय मगरमच्छ,लोगों ने मचाया शोर || STVN INDIA ||

 

एक विशालकाय मगरमच्छ नहर की रेलिंग में फंस गया था। जो काफी मुश्किल से रेलिंग से निकलकर नहर के जरिये बांध में पहुंचा। नज़ारा यूपी के ललितपुर का है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया की थाना पूराकलां अंतर्गत सुकवा-डुकवा बांध से निकली नहर से एक विशालकाय मगरमच्छ धूप का आनंद लेने के लिए सड़क पर आ गया था। ग्रामीणों की नजर जैसे ही मगरमच्छ पर पड़ी तो वह दहशत के बीच शोर-शराबा करने लगे। वहीं शोर शराबा सुनकर मगरमच्छ नहर की ओर भागा। लेकिन वो रेलिंग में फंस गया था। बड़ी मुश्किल से मगरमच्छ रेलिंग से निकलकर नहर में पहुंच गया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल से मगरमच्छ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।--------


By - Sagar tv news
22-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.