सानिया बनेंगी देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट, पहले अटेंम्प में हुई फेल फिर भी इरादा बदला नहीं

UP के मिर्जापुर की रहने वाली सानिया मिर्जा देश की पहली महिला फाइटर पायलट बनने जा रही हैं। सानिया ने NDA यानी नेशनल डिफेंस अकादमी की परीक्षा में 149वीं रैंक हासिल की है। वह UP की पहली महिला फाइटर पायलट भी होंगी। 27 दिसंबर को पुणे में ट्रेनिंग शुरू करके अपने सपने को सच करने जा रही हैं।
सानिया मिर्जापुर से करीब 10 किमी दूर जसोवर गांव की हैं। गांव के ही स्कूल से 10वीं की पढ़ाई की। 12वीं के लिए मिर्जापुर आईं और हिंदी मीडियम से पढ़ाई की। सानिया के पिता शाहिद अली, TV मैकेनिक हैं। गांव के घर पर ही उनकी दुकान है। NDA का रिजल्ट आते ही सानिया देशभर में सुर्खियों में आ गईं। NDA में सिलेक्शन के बाद सानिया बेहद खुश हैं। वह कहती हैं, "मैंने देश की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी का इंटरव्यू पढ़ा था। तभी से मेरे मन में फाइटर पायलट बनने की इच्छा हो गई। आमतौर पर हम जिस जगह से आते हैं वहां टीचर, डॉक्टर या इंजीनियर के आगे की कोई बात ही नहीं करता है। मेरी पूरी पढ़ाई हिंदी मीडियम से हुई है। 8वीं तक गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ाई की। फिर 10वीं गांव के ही पंडित चिंतामणि दुबे इंटर कॉलेज से किया। गांव में अच्छे स्कूल नहीं हैं, इसलिए मेरा एडमिशन मिर्जापुर के गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ। यहां से मैंने 12वीं की पढ़ाई की। 12वीं मैंने UP बोर्ड में जिला टॉप किया है। मेरा मन फाइटर पायलट बनने का था। इसलिए, मैंने 12वीं के बाद मिर्जापुर के ही कोचिंग में NDA की तैयारी शुरू कर दी।


By - sagartvnews
23-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.