जीजा ने छेड़ा साली को तो पूरे परिवार का खौला खून, 7 रिश्तेदारों ने लाठी-डंडे से पीटकर जंगल में छिपा दी लाश

रीवा- जीजा ने साली को छेड़ा तो पूरे परिवार का खून खौल गया। ससुराल वाले दामाद को पीटते हुए जंगल में ले गए। यहां साले ने डंडे से वार किया, जिससे जीजा की मौत हो गई। आरोपियों ने जंगल में पत्थर की बाउंड्री में लाश दबा दी। एक-दो दिन में जाकर हड्डियां यहां-वहां फेंकते रहे।मामला रीवा जिले के मऊगंज में दामोदरगढ़ पहाड़ का है।
जब एक नर कंकाल मिला था, जिसका पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। आरोपियों ने काफी दिनों बाद दामाद के घरवालों को उसकी मौत की सूचना दी थी। मृतक के चाचा का लड़का आया और जंगल में मिली माला, राखी और कपड़ों से शिनाख्ती की। इसके बाद थाने में नर कंकाल की शिकायत की। छेड़छाड़ को लेकर तीन माह पहले दामाद की हत्या की गई थी। वारदात में ससुर के साथ 7 रिश्तेदार शामिल थे। घटना वाली रात घर में मुर्गा बना था। ऐसे में सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए। सुबह 5 बजे दूसरे नंबर की बेटी चिल्लाई, पिता पहुंचा तो कहा कि जीजा छेड़ रहा था। ऐसे में घर के अंदर सो रहे रिश्तेदार जाग गए। छेड़खानी की बात सुन सभी का खून खौल गया। सब लोगों ने दामाद को समझाइश दी, लेकिन वह गाली-गलौज करने लगा। तभी चाचा व मौसी के लड़के भड़क गए। आक्रोशित होकर मारते-पीटते जंगल ले गए। वहां चचरे साले ने पीछे से डंडा मार दिया, जिससे जीजा की मौत हो गई।


By - sagartvnews
23-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.