संविदा कर्मियों का अनोखा प्रदर्शन,कभी आधी रोटी कभी भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन || SAGAR TV NEWS |
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की 9 दिन से हड़ताल जारी है। धरने पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी सरकार तक आवाज़ पहुंचाने के लिए अनोखे प्रदर्शन कर रहे हैं। कभी धरना स्थल पर आधी रोटी बनाकर तो कभी भैंस के पाड़े के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ये तस्वीरें एमपी के बैतूल की हैं। बताया गया की जिले में करीब 700 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर हैं। 15 दिसंबर से शुरू हुई इस हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर असर पड़ा है। शुक्रवार को हड़ताल का नौवां दिन था। प्रदेश में 32 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी सरकार से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कोविड में ड्यूटी के बाद हटाए गए कर्मचारियों की वापसी की भी मांग की जा रही है। कर्मचारी धरना प्रदर्शन के दौरान यह बताने की कोशिश कर रहे हैं। की उनकी सैलरी से वह सिर्फ आधी रोटी खा सकते हैं। इसलिए उन्होंने धरना स्थल पर आधी रोटी बनाकर खाई। आधी ही रोटी बना पा रहे हैं और आधा ही पेट खाना खा पा रहे हैं। संविदा कर्मचारियों ने भैंस के बाड़े के सामने बीन बजाकर संदेश दिया कि उनकी आवाज सरकार के कान तक नहीं पहुंच पा रही है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि इस समस्या से हम तो सफर कर ही रहे हैं। साथ ही बच्चे और परिवार सभी सदस्य भी इससे सफर कर रहे है।-------