बांके बिहारी मंदिर में शयन आरती के दौरान दो भक्त भगवान के साथ ले रहे थे सेल्फी, गार्डों ने जमकर की पिटाई

मथुरा में बांके बिहारी दरबार में सिक्योरिटी गार्डों ने 2 भक्तों को बुरी तरह पीट दिया। दरबार में शयन आरती के दौरान दो भक्त भगवान के साथ सेल्फी ले रहे थे। इसी बात पर विवाद हो गया। पहले एक गार्ड ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। भक्त ने विरोध किया तो 8-10 गार्ड आ गए और उसे घेरकर घूसों से पीटना शुरू कर दिया।
बता दे की यह घटना शुक्रवार देर शाम की है। जब मंदिर के दरबार में शयन आरती की तैयारी चल रही थी। तभी छटीकरा गांव के रहने वाले आदित्य अपने दोस्त रवि के साथ दर्शन करने पहुंचे। वहां दोनों दरबार में खड़े होकर भगवान के साथ सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान गार्ड लोकेश ने मना किया। इसके बाद दोनों में बहस होने लगी और फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। इसमें दिख रहा है कि मारपीट शुरू होने के बाद कुछ और गार्ड भागकर आए। उन्होंने भी रवि और लोकेश को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। फुटेज में दिख रहा है कि 8-10 गार्ड दोनों के मुंह पर घूसे मार रहे हैं। बाद में कुछ और भक्त बीच-बचाव के लिए आए। इसके बाद मामला शांत हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों भक्त को थाने लेकर गई। वहां दोनों पक्षों ने तहरीर देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया है।


By - sagartvnews
24-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.