सागर-स्कूल के बच्चों को कराई जंगल की सैर, जरूरी चीजों से कराया अवगत

 


छात्र छात्राओं को प्रकृति और वन्य प्राणियों से जोडने के लिए अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन सागर जिले के राहतगढ़ में किया गया। मध्य प्रदेश इको पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीएम राइज के 120 छात्रों को वन भ्रमण कराया गया। उन्हें मास्टर ट्रेनर डॉक्टर नीरज मिश्रा ने वन्य प्राणी, पेड पौधे की जानकारी दी। वही रेंजर दिनेश कौशल ने छात्रों को बताया कि जंगल को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है और जंगल से क्या लाभ होते हैं। पंजों के निशान से जंगली जानवरों को कैसे पहचाना जा सकता है। वहीं तालाब किनारे बच्चे जब घूमने गए तो उन्हें कई प्रकार के पक्षी देखने को मिले। इसके अलावा छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी कराई गई। जिसमें विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र और शील साथ ही सभी छात्रों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।


By - SAGAR TV NEWS
24-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.