अपने बच्चे को बचाने माँ ने दी कुर्बानी, माँ से लिपटकर रोता रहा बच्चा

 

मां की ममता और मां के प्रति पुत्र के प्रेम की गहराई का अंदाजा कभी नहीं लगाया जा सकता, फिर चाहे वह इंसान हो या जानवर। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से सामने आया है। जिसने भी इस नजारे को देखा वह गमगीन हो गया।
बताया जाता है कि अजय गढ़ के वार्ड क्रमांक 5 में एक नीम को पेड लगा है और वहीं से एक हाईटेंशन लाइन निकली है। वहां पर एक नन्हा बंदर उछल कंूद कर रहा था तभी वह तार की चपेट में आ गया। यह देखकर उसकी मां बचाने के लिए दौडी, लेकिन वह करंट की चपेट में आ गई और उसने दम तोड दिया। यह देखकर उसका मासूम बच्चा उसकी डेड बाडी से लिपट कर काफी देर तक रोता रहा। इस दौरान वहां बडी संख्या में लोगों की भीड जमा हो गई और यह नजारा देखकर उनकी भी आंखों आंसू आ गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


By - SAGAR TV NEWS
24-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.