बुर्के में आई दो महिलाओं ने बातों में उलझाया तीसरी ने अंगूठी से भरा बॉक्स पार किया

 


बुर्का पहनकर आई दो महिलाओं ने ज्वेलर्स को बातों में उलझाया इतने में तीसरे ने अंगूठी से भरे बॉक्स पर हाथ साफ़ कर दिया। जिसमें 72 अंगूठियां रखी हुई थी। घटना राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना इलाके की है। जो सीसीटीवी में कैद हुई है। इसमें दो महिलाएं व्यापारी को बातों में उलझाए दिख रही हैं। जबकि तीसरी महिला अलमारी में रखा चांदी की अंगूठी से भरा बाॅक्स चोरी करते हुए दिख रही है। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चोरी गए जेवर की कीमत व्यापारी ने 45 हजार रुपए बताई है।
जानकारी के मुताबिक न्यू अशोका गार्डन स्थित एक स्कूल के सामने रहने वाले यश सोनी की परिहार चौराहे के पास यश आभूषण कला के नाम से ज्वेलरी की दुकान है। उसके मुताबिक शुक्रवार को करीब सवा 3 बजे जब उसके पिता रामेश्वर प्रसाद सोनी दुकान पर बैठे थे। तभी बुर्का पहने दो महिलाएं दुकान पर पहुंचीं। जिन्होंने सोने का मोती के दाने दिखाने को बोला। दिखाने पर उन्हें पसंद नहीं आये। करीब 5 मिनट बाद तीसरी महिला पहुंची। जिसने चैन दिखाने को कहा उसे चैन दिखाने लगे, तभी एक महिला ने दुकान की अलमारी से अंगूठी से भरा बॉक्स निकाल लिया। पहले उसने उसे कुछ समय के लिए काउंटर पर रखा इसके बाद अपने झोले में रख लिया।
इसके बाद वो तीन वहां से ये कहकर चली गयी की वह कपड़ा खरीदकर आती हैं। कुछ देर बाद देखा की अलमारी से बॉक्स गायब था। जिसके बाद सीसीटीवी देखा और पुलिस को सूचना दी।
जिस पर पुलिस जांच में जुटी है।


By - SAGAR TV NEWS
25-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.