सागर-अटल बिहारी वाजपेयी के बताये मार्ग पर चलकर राष्ट्र को मजबूत करने का काम करें- मंत्री

सागर-अटल बिहारी वाजपेयी के बताये मार्ग पर चलकर राष्ट्र को मजबूत करने का काम करें- मंत्री

सागर-युवा मोर्चा के कार्यक्रम में मंत्री ने सुनाई कविता,हुई भाषण प्रतियोगिता

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मजयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे "सुशासन दिवस" पर सागर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अटल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की पूर्व पीएम अटल बिहारी के बताये अनुसार उनके बताये मार्ग पर चलकर राष्ट्र को मजबूत करने का काम करें। भारत माता के सच्चे सपूत के रूप में काम करें जो उनकी कवितायेँ हैं उससे जीवन को सीख मिलती है प्रेरणा मिलती है। वहीं मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अटल बिहारी बाजपेई की कविता सुनाते हुए कहा की छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता। इस कार्यक्रम को लेकर मंत्री ने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल की सराहना की।
वहीं इसको लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने बताया की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती के मौके पर सुशासन दिवस मनाया गया। जहां भाषण प्रतियोगिता रखी गयी थी। जिसमें जिले भर से कार्यकर्त्ता आये थे।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, सांसद माननीय राजबहादुर सिंह, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी मुख्य रूप से मौजूद थे।
वहीं इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकरी, कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।

 

 


By - sagar tv news
26-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.