पूर्व विधायक के बेटे ने डॉक्टर को ऐसा धमकाया, जिसके बाद डॉक्टर ने पद से दिया इस्तीफा

जबलपुर- सिहोरा शासकीय अस्पताल में रविवार को एक डॉक्टर और पूर्व विधायक के बेटे के बीच इस कदर विवाद हुआ कि डॉक्टर ने इस्तीफा दे दिया। इस पूरे मामले की शिकायत अभी थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। इस घटना के बाद से स्वास्थ्य महकमे में पदस्थ अधिकारी और कर्मचारियों में आक्रोश है। घटना रविवार की शाम की बताई जा रही है।
पूर्व भाजपा विधायक दिलीप दुबे के बेटे राजा दुबे अपने ड्राइवर को लेकर शासकीय सिविल अस्पताल सिहोरा पहुंचे थे। उनके ड्राइवर का पैर फैक्चर हो गया था। अस्पताल में प्लास्टर बांधने को लेकर हंगामा हो रहा था। इसी बीच अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चिन्मय प्रधान अस्पताल की ऊपरी मंजिल से नीचे उतरकर आ गए। उन्हें देखते ही राजा दुबे उनसे बहस करने लगे। डॉक्टर ने छुट्टी होने की बात बताई, तो उन पर बहानेबाजी का आरोप लगने लगा। इस बीच राजा दुबे और अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चिन्मय प्रधान के बीच विवाद हुआ। अस्पताल में हो रहे विवाद की सूचना पर प्रभारी डॉ. सुनील लटियार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत करवाया। इस दौरान बहसबाजी जारी रही। नाराज डॉ. चिन्मय प्रधान ने शिकायती पत्र अस्पताल प्रभारी को सौंपते हुए इस्तीफा भी दे दिया। डॉक्टर प्रधान ने कहा है कि वह इस स्थिति में काम नहीं कर सकते, इसलिए 26 दिसंबर से अस्पताल नहीं आएंगे।


By - sagartvnews
26-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.