तेज धार वाला चाकू रखो, पता नहीं क्या स्थिति पैदा हो जाए, प्रज्ञा बोलीं- लव जिहादियों को उन्हीं की भाषा में देना होगा जवाब
भोपाल से BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हिंदू समुदाय से अपने घरों में हथियार रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा- हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है। यह विवादित बयान उन्होंने रविवार को कर्नाटक में दिया। सांसद कर्नाटक के शिवमोगा में आयोजित हिंदू जागरण वैदिक के दक्षिण क्षेत्र वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुईं। इसका एक वीडियो सामने आया है। भोपाल सांसद ने कहा- अपने घरों में हथियार रखो। कुछ नहीं तो कम से कम सब्जियां काटने के लिए तेज धार वाला चाकू रखो। पता नहीं क्या स्थिति पैदा हो जाए। अगर कोई हमारे घर में घुसपैठ करता है और हम पर हमला करता है। तो मुंहतोड़ जवाब देना हमारा अधिकार है। सांसद ने कहा- लव जिहाद में शामिल लोगों को उसी तरह से जवाब दें। अपनी लड़कियों को सुरक्षित रखो, अपनी लड़कियों को संस्कारित करो। अपने घर में हथियार रखो, कुछ नहीं तो सब्जी काटने वाला चाकू जरा तेज रखो... स्पष्ट बोल रही हूं। उन्होंने चाकू से हमारी हर्षा को गोदा। उन्होंने चाकू से हमारे हिंदू वीरों, बजरंग दल, भाजपा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गोदा है, काटा है। हम भी सब्जी काटने वाला चाकू तेज रखें। पता नहीं कब कैसा मौका आए। जब हमारी सब्जी अच्छे से कटेगी, तो निश्चित रूप से मुंह और सिर भी अच्छे से कटेंगे।