अनुगुंज कार्यक्रम अद्भुत अकल्पनीय संसाधनों कि बगैर भी, मंजिल प्राप्त की जा सकती है बोले - विधायक

सागर- स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संभाग मुख्यालय के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुगूंज 2022 का आयोजन शनिवार को सायं को महाकवि पद्माकर सभागार में किया गया। कला से समृध्द षिक्षा कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढकर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई जिन्हें दर्षकों द्वारा सराहा गया। एक भारत श्रेष्ठ भारत में देष के विभिन्न राज्यों के नृत्यों की प्रस्तुति ने अदभुत सांस्कृतिक विविधता की छटा बिखेरी और दर्षको को मंत्र मुग्ध कर दिया।
प्रतिभायें किसी की मोहताज नहीं होती। उक्त विचार सांसद राज बहादुर सिंह ने महाकवि पद्माकर सभागार में आयोजित स्कूल शिक्षा विभाग के अनुगूंज कार्यक्रम में व्यक्त किए। अनुगुंज कार्यक्रम में विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुषील तिवारी, शैलेष केषरवानी, विनोद तिवारी, मिहीलाल अहिवार, अन्य जनप्रतिनिधि संयुक्त संचालक षिक्षा डॉ. मनीष तिवारी, डी.पी.सी. अभय श्रीवास्तव और छात्र-छात्राएं , षिक्षक षिक्षाकाएं, और नागरिक गण मौजूद थे।अनुगुंज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री राज बहादुर सिंह ने कहा कि प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं होती और जब प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है तो वह अपना कार्य कर आगे बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित किए गए अनुगुंज कार्यक्रम में आज ताली रोकने का मन ही नहीं कर रहा था कार्यक्रम में पूरे भारत दर्शन करा दिए।उन्होंने कहा कि मैं संस्कृति मंत्रालय को प्रस्ताव रख्ांगा कि सागर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा जो प्रस्तुति दी गई उसने इन धारणाओं को गलत साबित कर दिया जिनमें कहा जाता था कि शासकीय विद्यालयों में इस प्रकार की प्रतिमाएं नहीं रहती किंतु आज यह सब झूठा साबित हो गया ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जो भोपाल से बदल कर संभागीय मुख्यालयों पर यह अनुगूंज कार्यक्रम आयोजित किया गया यह प्रतिभा निखारने का कार्य करेंगा ।


By - sagartvnews
26-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.