मेंटनेंस के चलते तीन दिन बाद भी नहीं शुरू हो सका बसों का संचालन

 

 

लॉक डाउन के कारण बसों के पहिये थम गए थे। करीब पांच महीने बीत जाने के बाद बीते पांच सितम्बर से बसों का संचालन शुरू होना था लेकिन सागर जिले के खुरई क्षेत्र में तीन दिन बीत जाने के बाद भी सागर बीना मार्ग को छोड़कर दर्जनों बसें शुरू नहीं हो सकी हैं। क्योंकि मेंटनेस की समस्या सामने है। जानकारी के मुताबिक खुरई से सागर-बीना जाने के लिए लॉक डाउन के पहले 30 बसों का संचालन किया जाता था। इसके बाद अब सागर-बीना मार्ग पर वर्तमान में 3 बसों का संचालन हो रहा है। जिसमें दोनों मार्गो की बसों में 20 से 25 यात्री ही सफर कर रहे है। इसके अलावा शहर से हर दिन लॉक डाउन के पहले 35 बसों का संचालन खिमलासा, मालथौन, रजवांस, पठारी, राहतगढ़, बांदरी, सिरोंज, मंडी बामोरा, के लिए होता था। लेकिन 3 दिन बाद भी इन मार्गो पर बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका। शहर से इंदौर, भोपाल रूट की भी बसे शुरू हो गई है। बताया गया की मेंटनेस के चलते बसें शुरू नहीं हो सकी हैं। जिसमें ऑइल,बैटरी,टायर ट्यूब बायरिंग समेत ढेर सारी समस्याएं हैं। मेंटनेंस के बाद ही बसें शुरू हो सकेंगी।


By - Manoj Badhwani
07-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.