भोपाल सांसद प्रज्ञा पर चाकू तेज रखो बयान पर FIR दर्ज, जयराम रमेश बोले- पुलिस ने इग्नोर किया तो कोर्ट जाएंगे

भोपाल- अपने घर में हथियार रखो, कुछ नहीं तो सब्जी काटने वाला चाकू तेज रखो, पता नहीं कब-कैसा मौका आ जाए। कर्नाटक के शिवमोगा में दिए इस बयान पर भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ शिवमोगा के ही कांग्रेस कार्यकर्ता ने FIR दर्ज कराई है। प्रज्ञा ने 25 दिसंबर को यह बयान दिया था। वे शिवमोगा में आयोजित हिंदू जागरण वैदिक के दक्षिण क्षेत्र वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुई थीं।
बता दे की सांसद प्रज्ञा पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। शिवमोगा जिला कांग्रेस कमेटी के एचएस सुंदरेश की शिकायत पर 28 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज की गई है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का कहना है कि पुलिस नजरअंदाज करती है, तो हम इस मामले को कोर्ट में ले जाएंगे। प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान को लेकर कर्नाटक पुलिस ने धारा 153A (धर्म, जाति के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 295A (जानबूझकर किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करना या उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए दुर्भावनापूर्ण कार्य करना) के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा धारा 153बी, 268, 298, 504 और 508 भी शामिल की है। केस शिवमोगा के कोटे थाने में दर्ज हुआ है। शिवमोगा एसपी जीके मिथुन कुमार के पास 26 दिसंबर को भी शिकायती आवेदन पहुंचा था। ये आवेदन तहसीन पूनावाला ने दिया था। प्रज्ञा ने कहा था- लव जिहाद में शामिल लोगों को उसी तरह से जवाब दें। अपनी लड़कियों को सुरक्षित रखो, अपनी लड़कियों को संस्कारित करो। अपने घर में हथियार रखो, कुछ नहीं तो सब्जी काटने वाला चाकू जरा तेज धार वाला रखो... स्पष्ट बोल रही हूं। उन्होंने चाकू से हमारी हर्षा को गोदा। उन्होंने चाकू से हमारे हिंदू वीरों, बजरंग दल, भाजपा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गोदा है, काटा है। हम भी सब्जी काटने वाला चाकू तेज रखें। पता नहीं कब कैसा मौका आए। जब हमारी सब्जी अच्छे से कटेगी, तो निश्चित रूप से मुंह और सिर भी अच्छे से कटेंगे।


By - sagartvnews
29-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.