सागर-20 साल की युवती को क्या हुआ कैसे हुआ घर वालों को ही नहीं पता !

सागर-20 साल की युवती को क्या हुआ कैसे हुआ घर वालों को ही नहीं पता !

सागर-20 साल की नवविवाहिता की संदिग्ध रूप से हुई मौत


सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र के ओडामल गांव में एक नवविवाहिता की जान अज्ञात कारणों से चली गई। पुलिस ने मामला कायम कर इसे जांच में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय माया आदिवासी खाना खाने के बाद सो गई थी। तभी अचानक उसके पति प्रेमसिंह आदिवासी की नींद खुली तो उसने देखा कि माया की हालत खराब हो रही है। उसने उसे पानी पिलाने का प्रयास किया और उसे उठाया लेकिन वह नहीं उठी। इसके बाद 108 एंबुलेंस से खुरई सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने डेड घोषित कर दिया। मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। नायब तहसीलदार और पुलिस ने ससुराल और मायके पक्ष के बयान लिए है। मायके पक्ष के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


By - Yogendra Singh Gaur Sagar TV News from Khurai.
29-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.