सागर-बहु ने चाचा ससुर को मारा चाकू, एक महीने पहले हुई थी शादी

सागर में शादी के एक महीने बाद बहु ने चाचा ससुर को चाकू घोंपा

सागर-बहु ने चाचा ससुर को मारा चाकू, एक महीने पहले हुई थी शादी

सागर के बंडा थाना क्षेत्र के कंदवा गांव में बहू ने अपने चाचा ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू पेट में लगने से चाचा ससुर गंभीर घायल हुए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अंशुल जैन निवासी कंदवा की शादी 23 नवंबर को पथरिया दमोह की रहने वाली रितु जैन से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही रितु ने ससुराल में विवाद करना शुरू कर दिया। उसने ससुराल में रहकर स्कूटी और कार खरीदवा ली थी। इसके बाद वह गांव में नहीं रहने की बात को लेकर परेशान करने लगी। बहू का कहा है कि उसे गांव में नहीं रहना। सागर में रहकर पढ़ाई करेगी। इसी बात को लेकर ससुराल के लोगों से विवाद हुआ। झगड़े के चलते चाचा ससुर चक्रेश जैन गांव पहुंचे। जहां उन्होंने बहू रितु को समझाइश दी। लेकिन वह नहीं मानी। विवाद बढ़ने पर ससुराल वालों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश देकर विवाद शांत कराया। जिसके बाद परिवार के सभी लोग अपने-अपने कमरों में सोने के लिए चले गए। देर रात बहू रितु उठी और सो रहे चाचा ससुर चक्रेश जैन पर चाकू से हमला कर दिया। चक्रेश के चिल्लाने की आवाज सुन परिवार के लोग जाग गए और मौके पर पहुंचे। तत्काल घायल अवस्था में चक्रेश को बंडा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।


By - sagar tv news
29-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.