अजब-गज़ब, महिला के सिर में रहस्यमय तरीके से उग रहे सींग, डॉक्टर खुद हैरान
एक महिला के सिर में रहस्यमय तरीके से सींग उग रहे हैं। जिससे डॉक्टर हैरान हैं तो परिवार परेशान है। हम बात कर रहे हैं पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील अंतर्गत आने वाले मकरी गांव की। जहां महिला के सिर पर सींग उग रहे हैं। जिसने भी देखा और सूना वो खुद भी दंग रह गया की आखिर भला ऐसे कैसे हो सकता है। इसको लेकर पीड़ित महिला मिमिया बाई कोरी उम्र करीब 60 साल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 3 सैलून से उसके सिर में सींग की तरह कुछ उग रहा है। जिससे उसे असहनीय दर्द होता है। कई बार उसने डॉक्टरों को दिखाया पर यह उनकी समझ से बाहर है। उन्होंने इसे बाहर किसी बड़े डॉक्टर को दिखाकर इलाज करवाने की सलाह दी है। लेकिन परिवार इतना सक्षम नहीं है। की किसी बड़े अस्पताल के बड़े डॉक्टर को दिखाकर इलाज करवा सके। महिला 3 साल से इस दर्द और समस्या को सह रही है। इस अजीबो-गरीब घटना के बारे में लोगों को पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ और जब अपनी आंखों से देखा तो आश्चर्यचकित रह गए। क्योंकि अभी तक तो लोगों ने केवल पशुओं के सिर पर सींग देखे थे। किसी इंसान के सिर पर सींग देखकर हैरान होना भी लाजिमी है। फिलहाल महिला को शासन प्रशासन से मदद की उम्मीद है। ताकि उसका इलाज हो सके। जिससे उसे दर्द और तकलीफ से छुटकारा मिल सके।