तेंदुए की आहट से लोगों में बनी है दहशत, लेकिन वन विभाग के हाथ अब तक खाली

 

लगातार तेंदुए की आहट से लोगों में दहशत बनी हुई है। उसका ऐसा आतंक है की वो कुत्तों को अपना शिकार बना रहा है। लेकिन वन विभाग अभी तक उसे पकड़ नहीं पाया है। मामला एमपी के ग्वालियर का है। दरअसल जिले के शहरी हिस्से में तेंदुए का जबरदस्त आंतक है। बीते एक हफ्ते से ज्यादा दिनों से तेंदुआ रात के वक्त इलाके में घूम रहा है और जानवरों को अपना शिकार बना रहा है। लेकिन वन विभाग अब तक तेंदुए को पकड़ने में नाकाम सबित हुआ। उनके पास तेंदुए के नाम पर सिर्फ उसके फुट प्रिंट और कुछ पुराने सीसीटीवी फुटेज हैं। वहीं महिलाएं पुरुष और बच्चे घरों से निकलने में भी कतरा रहे हैं। रात के समय तो निकलना लगभग बंद सा कर दिया है।
बताया गया की कई कॉलोनियों में तेदुए का मूवमेंट रात के समय देखने मिल रहा है। जिससे रहवासी दहशत में है। डरे-सहमें लोगों ने तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार सीएम हेल्पलाइन में लगाई है।
जबकि वन विभाग कह रहा है की शहरी इलाके में उन्हें एक बार ही रात के वक्त तेंदुआ दिखाई दिया। उसके बाद सिर्फ अफवाहें आ रही हैं। हालांकि फिर भी वन विभाग की टीम मुनादी कर रही है CM हेल्पलाइन में की गई शिकायत पर भी काम किया जा रहा है।


By - SAGAR TV NEWS
29-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.