एक महिला के अलावा रेलवे से रिटायर पुरुष निकले कोरोना पॉजिटिव || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर जिले के बीना से एक ही दिन में दो अलग अलग वार्डो से दो कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले हैं। नगर के गांधी वार्ड निवासी एक रेलवे से सेवानिवृत 62 साल के पुरुष और जवाहर वार्ड से 64 साल की महिला पॉजिटिव निकली हैं। बताया जा रहा है। कि पिछले दिनों दोनों को भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुँचा और घर के आसपास के क्षेत्र को कन्टेनमेट एरिया बनाया। घर के सदस्यों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। नगर पालिका ने घर के आसपास के एरिया को सेनेटाइज किया। बीना में अब तक कुल 53 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना से अब तक 34 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुँच चुके हैं। जबकि 6 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।


By - Manoj badhwani (Bina,Sagar MP)
08-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.