सागर पहुंचे मशहूर टीवी शो भाभीजी घर पर है के दरोगा हप्पू सिंह, अपनी ज़िन्दगी से जुड़े सुनाये कुछ रोचक किस्से
Stvn Entertenment Desk सागर- मशहूर टीवी शो भाभी जी घर पर है से हर कोई वाकिफ है। हर घर में इस शो को काफी पंसद किया जाता है। इसी शो के एक दमदार किरदार हैं दरोगा हप्पू सिंह उर्फ योगेश त्रिपाठी। टीवी एक्टर योगेश त्रिपाठी नए वर्ष के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सागर पहुंचे। सागर में उन्होंने बातचीत करते हुए अपनी सफलता के पीछे के संघर्ष की कहानी बताई। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव राठ का रहने वाला हूं। पिता, भाई, बहन, भाभी सभी टीचिंग के प्रोफेशन में हैं। घर का माहौल हमेशा पढ़ाई-लिखाई का रहा। परिवार का एक्टिंग से कोई लेना-देना नहीं था। मैंने भी बीएससी मैथमैटिक्स से ग्रेजुएशन किया। लेकिन बचपन से ही एक्टिंग में जाना था। फिर क्या राठ से निकलकर लखनऊ पहुंचा और वहां थिएटर किया। 2005 में मुंबई पहुंचा। जहां कोई अपना नहीं था। 4 रातें सीएसटी स्टेशन पर बिताई। धीरे-धीरे एक्टिंग की दुनिया में पैर जमाया। पहले एड मिली और फिर मुझे बड़ा ब्रेक टीवी शो एफआईआर से मिला। फनी डॉक्टर का रोल दिया, जो काफी पसंद किया गया। इसके बाद भाभीजी घर पर हैं और हप्पू की उलटन-पलटन शो में मेरे किरदार को लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है।