सागर-बुंदेलखंड के महाकाल मंदिर में नए साल पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,जयकारों से गूंजा दरबार

 


बुंदेलखंड का महाकाल मंदिर अपने आप में अनूठा है। जहां नए साल के मौके पर महाकाल दरबार में अलग ही नज़ारा देखने को मिला। सुबह से ही शिव भक्तों का आना-जाना शुरू हो गया था। यहां सागर जिले के अलावा भी कई जिलों और राज्यों से शिवभक्त पहुंचे। जिन्होंने बाबा महाकाल का अभिषेक पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। साथ ही पूरे साल सुख समृद्धि निरोगी होने की कामना की। बाबा महाकाल का दरबार भक्ति रस से भरा हुआ था और लोगों की जुबान से जय श्री महाकाल सुनाई दे रहा था।
दरअसल ये मंदिर सागर जिले के राहतगढ़ ब्लॉक के खेजरा गांव में स्थित है। जो देवरी रोड पर पड़ता है। यह मंदिर उज्जैन महाकाल की तर्ज पर बना हुआ है। जिसका निर्माण पुख नक्षत्र में हुआ है। दरबार के प्रमुख पंडित 1008 महेश नारायण तिवारी गुरुजी का कहना है। की जो लोग उज्जैन नहीं जा पाते उन्हें यहां दर्शन करने पर बाबा महाकाल का आशीर्वाद मिलता है।


By - Dharmendra Singh Rajput Rahatgarh
01-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.