सागर-रात में चोर बकरियां चुरा ले गए, घर वालों की ज़रा भी भनक ही नहीं लगी

 

सागर जिले के गौरझामर थाना इलाके में बकरी चोरों का गिरोह सक्रीय है। जो घरों के अंदर बंधी बकरियां चुराकर ले जा रहे हैं। ऐसा ही मामला थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गुगवारा से सामने आया। जहां के अब्दुल रऊफ खान ने जानकारी देते हुए बताया की घर के सामने छप्पर में रात के समय बकरियां बांधी जाती हैं। बीती रात 16 बकरियां बांधने के बाद घर पर खाना खाने के बाद घर के सभी लोग सो गए। जब सुबह उठकर देखा तो 10 बकरियां गायब थी। आसपास देखने पर फोर व्हीलर वाहन के टायर के निशान होने पाए गए। जिससे ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है की चोरों ने गाड़ी में भरकर बकरी या चोरी कर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया गया है।
चोरों के इतने हौंसले बुलंद नज़र आ रहे हैं। की वो घर के अंदर बंधी बकरियों को भी चुराकर ले जा रहे हैं। ऐसी जानकारी है की यह गिरोह रात में 3 से 4 बजे घटना को अंजाम दे रहा है।
फिलहाल इस बात की शिकायत थाने में की है। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


By - SAGAR TV NEWS
01-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.