डबडेरा की कुशवाहा समाज के 21 ग्रामवासियों ने भाजपा की सदस्यता ली, मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नवागतों का किया स्वागत
Stvn Sagar Deskसागर- नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के समक्ष सागर बामोरा स्थित कार्यालय पहुंच कर नगर परिषद बरोदियाकलां के ग्राम डबडेरा से आए कुशवाहा समाज के 21 ग्रामवासियों ने भाजपा की सदस्यता ली है। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नवागत कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया है। मंत्री सिंह द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों और उनकी सबको साथ लेकर चलने की सद्भावना से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल होने वालों में खिलान सिंह कुशवाहा, भोगीराम कुशवाहा, रघुनाथ कुशवाहा, हजारी कुशवाहा, शंकर कुशवाहा, लाखन कुशवाहा, धनीराम कुशवाहा, नारायण कुशवाहा, परसादी कुशवाहा, अजुद्दी कुशवाहा, लल्जू कुशवाहा, सुतलन कुशवाहा, मोतीलाल, कैलाश, मोहन कुशवाहा, जग्गी कुशवाहा, अच्छेलाल कुशवाहा, दियाली कुशवाहा, हरी कुशवाहा, भूरे कुशवाहा एवं प्रेम कुशवाहा शामिल हैं।