लापता नवविवाहिता मिली भी तो इस हाल में

 

 

लापता नवविवाहिता का शव खेत में बनी हुई डबरी में तैरता हुआ मिला है। मामला सागर जिले के खिमलासा थाना अंतर्गत माला सुनेटी गांव से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ज्ञान बाई सौर आदिवासी 24 घंटे पहले से लापता थी। वो पथरिया गांव की रहने वाली थी जो करीब 10 महीने से अपने पति के साथ माला सुनेटी गांव में रहने लगी थी। बताया जा रहा है। की महिला का पति गेहूं पिसाने के लिए घर से निकला था। लेकिन जब वापस लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। लापता पत्नी की तलाश के लिए उसने हर जगह ढूंढने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद अगले दिन उसका शव गांव के पास ही खेत में बनी डबरी में तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने पर तहसीलदार इसरार अहमद खान और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


By - Manoj Badhwani
09-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.