सागर में कोहरे की छा रही धुंध, घने कोहरे से किसानों को फसलों की सता रही चिंता

 

नए साल की शुरुआत सागर जिले में कोहरे से हुई है। पिछले करीब तीन दिनों से घना कोहरा पड़ रहा है। इसके साथ-साथ ठंड भी बढ़ गई है। जिससे सड़कों पर सन्नाटा फैला हुआ है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। सागर के जैसीनगर क्षेत्र में काफी घना कोहरा देखने को मिला। जिससे विजिबिलिटी काफी कम थी। दिन में ही वाहनों चालकों को वाहनों की लाइट जलाना पड़ी। वहीं घने कोहरे की वजह से किसानों को फसलों की चिंता सताने लगी है।
स्थानीय किसानों ने बताया की अभी चना,गेहूं,मसूर की फसलों में फूल आने लगा है। अगर इसी तरह दो-तीन दिन कोहरा और होता है। तो फसलों को नुकसान होगा। किसानों का कहना है की 2 दिनों से क्षेत्र में काफी ठंड पड़ रही है।


By - SAGAR TV NEWS
03-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.