महिला ने मीठी बातों में उलझाकर लोगों को हनी ट्रैप में फंसाया और लाखों रूपये ऐंठ लिए !

महिला ने मीठी बातों में उलझाकर लोगों को हनी ट्रैप में फंसाया और लाखों रूपये ऐंठ लिए !

सावधान...कहीं आपके पास भी
न आ जाये हनीट्रैप वाला फोन !

एक महिला ने लोगों को पहले मीठी-मीठी बातें करके उलझाया। इसके बाद उनसे सम्बन्ध बनाये बलैकमेल करते हुए लाखों रूपये ऐंठ लिए। इस हनीट्रैप के एक दो नहीं बल्कि कई लोग शिकार हुए। मामला एमपी के देवास का है। बताया गया की महिला पुलिस और वकील के नाम से लोगों को धमका कर उनसे पैसे ऐंठती रही। एक फ़रियादी की पत्नी ने इस महिला के फ़ोन से परेशान होकर जहर खा लिया। तो एक अन्य फ़रियादी खुद जहर खा चुका है। शिकायत पर पुलिस ने महिला को आरोपी बनाते हुए 384 की धारा लगाई है। पुलिस अन्य लोगों से भी पूछताछ में जुटी है।
दरअसल कुछ समय पहले भी देवास में हनी ट्रैप का मामला दर्ज हुआ था। जिसकी आरोपी चर्चित जोया थी इसी तरह के मामले 4 लोगों ने एक महिला के खिलाफ जबरदस्ती वसूली का प्रकरण दर्ज करवाया है। नुसरत नगर में रहने वाली महिला ने शहर के लोगों को जाल में फंसाया। जाल में फंसाकर महिला ने लाखों रूपये ऐंठ लिए। साथ ही डराती धमकाती भी थी। जिससे परेशान 4 लोगों ने आख़िरकार पुलिस में शिकायत की। कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है। इसमें कुछ दलाल भी शामिल हैं।
इस मामले में देवास एसपी डॉक्टर शिवदयाल सिंह ने बताया की आईपीसी की धारा 384 में कायमी कर जांच की जा रही है। फ़िलहाल इसमें दो महिलाएं शामिल हैं। फरियादियों से वीडियो ऑडियो के सबूत के आधार पर इसमें आगे की कार्रवाई की जा रही है।


By - sagar tv news
06-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.