सागर-घर पहुँचने से पहले सड़क हादसे युवक की मौत || SAGAR TV NEWS ||
सागर में दो बाईकों भिडंत एक की मौत तीन घायल
सागर-घर पहुँचने से पहले सड़क हादसे युवक की मौत
सागर जिले के बीना के आगासौद रोड पर दो बाईकों की आपस में टक्कर होने से एक युवक की जान चली गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बीना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि महादेवखेड़ी निवासी सुनील अहिरवार और अर्जुन अहिरवार बीना से अपने गांव बाइक से जा रहे थे, तो वहीं सामने से नारायण कुशवाहा और शैतान कुशवाहा बाइक से आ रहे थे। तभी दोनों बाईकों की आमने सामने से जोरदार भिंडत हो गई। जो इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाईकों पर सवार चारों लोग बाइक से दूर जा गिरे। लेकिन इस घटना में सुनील अहिरवार की मौके पर ही जान चली गई। तो वहीं अन्य तीनों को गंभीर चोटें आई है। घटना की जानकारी 108 एम्बुलेंस के लिए दी गई। घायलों को सिविल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया। इस हादसे में घायलों के सिर में गंभीर चोटें आने पर सागर रेफर किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
By - Yogendra Singh Gaur Sagar TV News from Khurai.