पुलिस केस से बचाने BJP नेता का नोटों की गड्डियां लेते हुए Viral Video || SAGAR TV NEWS ||

 

बताया जा रहा है कि आगर के अरनीखेड़ा के रहने वाले अजय नायक की पत्नी ने सुसाइड कर लिया था। पुलिस केस से बचाने के लिए उसने भाजपा नेता राजेश गोयल से बात की थी। राजेश ने अजय से ससुराल पक्ष को देने के लिए 5 लाख रुपए की मांग की। उसने राजेश को पहले 1 लाख 50 हजार रुपए दिए। इसके बाद बचे हुए रुपए भी दे दिए। इसके अलावा राजेश ने 75 हजार रुपए और मांगे। इस पर अजय और राजेश में विवाद हो गया था। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश गोयल पीले कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं, जिस पर अजय ने रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। वही, भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर ने इस पूरे मामले में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वायरल हुए वीडियो और ऑडियो क्लिप की जांच और दोनों पक्षों से चर्चा करने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।


By - Sagar Tv News
12-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.