सागर की बेटी की भाभी जी घर पर हैं सीरियल में एंट्री, गिल्ली का किरदार निभाएंगी दीक्षा साहू

सागर की बेटी की भाभी जी घर पर हैं सीरियल में एंट्री, गिल्ली का किरदार निभाएंगी दीक्षा साहू

सागर की बेटी भाभी जी घर पर हैं सीरियल में निभाएगी गिल्ली का किरदार

कहा जाता है की बुंदेलखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस निखरने का मौका चाहिए। ऐसी ही सागर की रहने वाली एक प्रतिभा उभर रही है। सागर की दीक्षा साहू मशहूर कॉमेडी सीरियल भाभी जी घर पर हैं सीरियल में नज़र आएंगी। यही नहीं वो प्रमुख किरदार विभूति की बहन यानी गिल्ली का किरदार निभाती हुई नज़र आएँगी। दीक्षा ने सागर का नाम तो रोशन किया ही साथ ही ये सागर के लिए बड़े ही गर्व की बात है।
दरअसल एंड टीवी पर प्रसारित होने वाला सीरियलभाभी जी घर पर हैं। बीते कई सालों से लोगों का दिल जीत रहा है। शो में एक नए किरदार की एंट्री हुई है। जो गिल्ली का किरदार निभाएंगी। गिल्ली का किरदार अदा करने वाली कलाकार दीक्षा साहू हैं। जो मूल रूप से सागर शहर की ही रहने वाली हैं। दीक्षा भाभी जी घर पर हैं के जरिए टीवी की दुनिया में डेब्यू कर रही हैं। साथ ही शो में विभूती नारायण मिश्रा की बहन का किरदार निभा रही हैं। फिलहाल वो अभी मुंबई में हैं। भविष्य में उनके और भी प्रोजेक्ट्स आने वाले हैं। जिस पर काम चल रहा है। फिलहाल इस खबर के बाद से लोग उनकी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। साथ ही बधाइयां भी दे रहे हैं।--------


By - sagar tv news
17-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.