सागर-पूर्व फौजी के निधन पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई | STVN INDIA | SAGAR TV 24X7 |

 

सागर जिले के राहतगढ़ में एक पूर्व सैनिक के निधन पर उन्हें पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। दरअसल राहतगढ़ नगर के वार्ड क्रमांक 15 में रहने वाले पूर्व सैनिक रामरतन विश्वकर्मा का निधन हो गया था। इस बात की खबर मिलते ही सागर से पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड से अधिकारी राहतगढ़ पहुंचे। जहां भूतेश्वर मुक्तिधाम में रामरतन विश्वकर्मा को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इस दौरन राहतगढ़ नगर के पूर्व सैनिक कैलाश नारायण शुक्ला और हरप्रसाद सोनिया समेत नगर के कई लोग शामिल हुए। बताया गया कि पूर्व फौजी का जन्म 1945 में हुआ था। रामरतन विश्वकर्मा 1963 में नायक के पद पर सेना में शामिल हुए थे। जिन्होंने आर्मी के कई ऑपरेशनों में अपना योगदान दिया था। वो सन 1989 में सेना से रिटायर हुए।
सागर से आये पूर्व सैनिक अधिकारियों ने बताया कि राहतगढ़ क्षेत्र में पूर्व सैनिकों की कमी है। टोटल 3 सैनिक ही राहतगढ़ में थे जिनमें से आज हमने पूर्व सैनिक रामरतन विश्वकर्मा को अंतिम विदाई दी है।-------


By - Dharmendra Singh Rajput sagar
18-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.