दोबारा जुड़वा बेटी पैदा होने पर पिता ने किया सुसाइड, नदी के पुल से लगाई छलांग

Stvn Crime Deskमध्यप्रदेश के बालाघाट में जुड़वा बेटी के पैदा होने पर परेशान पिता ने वैनगंगा नदी के पुल से कूदकर अपनी जान दे दी। उसकी दो बेटियां पहले से थी। पत्नी ने तीसरी डिलीवरी में दो बेटियों को जन्म दिया था। यह घटना वारासिवनी थाना क्षेत्र के दिनीपुनी गांव की है।
बता दे की यहां एक युवक मोबाइल पर बात करते-करते वैनगंगा नदी में कूद गया। जिसे देखकर वहां भीड़ जमा हो गई। और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया की एक युवक के नदी में कूदने की सूचना मिली थी। रात में दो घंटे तलाशी करने के बाद भी शव नहीं मिल सका था। गुरुवार को दोपहर में उसका शव बरामद किया गया। वहीं पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वह बेटी पैदा होने से परेशान होकर उसने सुसाइड किया है। मृतक की पहचान वासुदेव पटले उम्र (35)साल के रूप में हुई। उसकी दो बेटियां आस्था (6) और अमाली (4) साल पहले से थी। जिला चिकित्सालय में उसकी पत्नी ने फिर दो बेटियों को जन्म दिया था। इसके बाद से वह तनाव में आ गया। वासुदेव तीन बहनो में इकलौता भाई था। वासुदेव के नाम 14 एकड़ खेती थी। जिसमें वह साल में दो बार फसल लगाता था। साथ ही वह टाइल्स और मार्बल लगाने का काम करता था। रोजाना लगभग 500 रुपए मिस्त्री काम में कमाता था। हालांकि कोई पारिवारिक विवाद भी हो सकता है। जांच के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा।


By - sagartvnews
19-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.