सागर-बेटी के लव मैरिज से नाराज़ समधी ने समधी को लगाया था ठिकाने,हुई आजीवन कारावास || SAGAR TV NEWS |

 

बेटी ने पड़ोस में रहने वाले युवक से लव मैरिज कर ली थी। जिससे उसका पिता काफी नाराज़ था। इसी को लेकर उसने समधी का क़त्ल कर दिया था। घटना सागर के खुरई थाना इलाके की है। जहाँ आरोपी समधी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए तीन हजार रूप्ए का जुर्माना लगाया है।

अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे बलबीर सिंह ने बताया की 13 सितंबर 2021 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में प्रहलाद घोषी का मर्डर पत्थरों से कुचल कर कर दिया गया था। उसके घर के ही सामने उसका समधी भीष्म घोषी रहता था। लेकिन उसने वहां पड़ी डेड बॉडी के बारे में जानकारी नहीं दी थी। जिससे उस पर मर्डर की आशंका जाहिर की गई थी। पुलिस ने 16 सितम्बर 2021 को भीष्म घोषी को गिरफ्तार किया जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल किया। साथ ही बताया की उसकी लड़की ने तीन महीने पहले ही मृतक के बेटे के साथ लव मैरिज की थी। इसी बात से वह मृतक के परिवार से रंजिश रखता था। इसी को लेकर मृतक और आरोपी का विवाद हुआ था। जहां उसने पत्थर से वार कर उसका मर्डर कर दिया। पुलिस ने मामला कायम कर कोर्ट में चालान पेश किया। जहां आरोपी को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गयी है।--------


By - Yogendra Singh Gaur khurai
19-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.