सागर-स्कूल में खाना खाते ही 36 बच्चो को बिगड़ी तबियत, समूह पर की बड़ी कार्यवाही || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के खुरई में मध्याह्न भोजन खाने से 36 बच्चे बीमार हो गए। मामला गोलनी गांव का है। मामला सामने आने के बाद भोजन बनाने वाले समूह को हटा दिया गया है, मामला सामने आने के बाद मंत्री के निर्देश पर प्रभारी कलेक्टर भी अस्पताल पहुंचे थे।

गोलनी गांव के शासकीय माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार को बच्चों को मध्याह्न भोजन पराेसा गया था। जिसके बाद किसी को उल्टी तो किसी को सिर दर्द की शिकायत होने लगी। कोई पेट दर्द की शिकायत कर रहा था। जैसे ही घटना की जानकारी लगते ही प्रशासन के अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग का अमला पहुंचा, और खुरई की 2 और आगासौद की एक एंबुलेंस सहित कुछ बच्चे निजी वाहन से बच्चों को सिविल अस्पताल लाए गए। जहां सभी बच्चों को खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, खाना बनाने वाले समूह की महिलाओं ने भी भोजन किया था। वह भी बीमार हो गई। उन्हें भी भर्ती कराया गया है। मध्याह्न भोजन प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि शासकीय माध्यमिक शाला गोलनी में कुल 75 विद्यार्थी दर्ज हैं। जिनमें शुक्रवार को 42 विद्यार्थी उपस्थित हुए थे। इसमें से 36 बच्चों ने मध्याह्न भोजन खाया था। इसके बाद बच्चों को सिर दर्द, उल्टी और पेट दर्द होने की शिकायत होने लगी तो सभी बच्चों को सिविल अस्पताल ले जाया गया


By - Yogendra Singh Gaur
20-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.