गल्ला व्यापारी से साढ़े 14 लाख की लूट, 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार|| SAGAR TV NEWS ||

 

गल्ला व्यापारी से साढ़े 14 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर ही धर दबोचा। साथ ही लूटी गई रकम में से 12 लाख 50 हजार रुपए भी पुलिस ने बरामद किये। इसके अलावा लूट में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार भी बरामद किए। घटना भिंड जिले के गोहद थाना इलाके की है। आरोपी भारौली थाना क्षेत्र से पकड़े गए। अभी चार अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
दरअसल गोहद के रहने वाले गल्ला व्यापारी राकेश सिंघल अपने व्यापार के सिलसिले में 14 लाख 50 हजार रुपए लेकर जा रहे थे। तभी स्कॉर्पियो में सवार होकर कुछ लोग आए। उन्होंने व्यापारी को डराने धमकाने के लिए कहा कि उनकी गाड़ी के द्वारा बीती रात एक्सीडेंट किया गया है। इसी बीच एक आरोपी ने व्यापारी को कट्टा दिखाते हुए उससे रुपयों से भरा बैग छीनकर वह लोग गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। इस दौरान एक शख्स ने उनका पीछा भी किया, लेकिन उन्हें पकड़ने में कामयाब नहीं हो सका। उसने अपने कुछ अन्य साथियों को कॉल कर दिया था, जिन्होंने रास्ते में जमीन को समतल करने वाला पटेला बिछा दिया। जैसे ही आरोपियों की तेज रफ्तार गाड़ी उस पटेले पर चढ़ी वैसे ही उसका आगे का टायर पंचर हो गया। ऐसे में आरोपियों ने गाड़ी को तो वहीं छोड़ दिया लेकिन रुपयों से भरा बैग लेकर सरसों के खेतों में फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों द्वारा पीछा कर रहे व्यक्ति पर फायर भी किया।
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रीय हुई और आरोपियों की तलाश शुरू की। और 24 घंटे के अंदर 4 आरोपियों को पकड़ा। आरोपी सरसों के खेत में छुपे थे,जिन्होंने पुलिस पर फायर भी किए। तो पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें एक आरोपी बिहार जबकि तीन भिंड जिले के हैं। मामले में एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी दी।


By - SAGAR TV NEWS
20-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.