गल्ला व्यापारी से लूट के जब नहीं पकड़े जाएंगे आरोपी तब तक बाज़ार रहेगा बंद || SAGAR TV 24X7 ||

 

लूट करने वाले बाकी के चार अन्य आरोपियों की गिरफतारी न होने के विरोध में भिंड जिले के गल्ला व्यापारी पुलिस प्रषासन से खासे नाराज है और अनिष्चित काल के लिए अपना व्यापार बंद रखने का फैसला किया है। इनकी समस्या सुनने के लिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य भी व्यापारियों के बीच पहुंचे।
आपको याद होगा कि 18 जनवरी के गोहद के गल्ला व्यापारी राकेश सिंघल के साथ करीब आठ आरोपियों ने 14 लाख 48000 की लूट कर फरार हो गए थे और आरोपियों की गिरफतारी के लिए पुलिस प्रषासन ने 5 टीमें बनाई गई थी और साईबर टीम की मदद से पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर करते हुए 4 आरोपियों को पकड़ लिया था, लेकिन बाकी के चार आरोपी अभी भी पुलिस के गिरफत से दूर है। इस बात के चलते व्यापारियों ने फैसला लिया कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते और पैसे बरामद नहीं होते हैं तब तक अनिश्चितकाल के लिए मंडी में खरीदारी बंद रहेगी। बाजार को भी बंद कराया जाएगा। जिसके चलते मंडी बंद रही। इसके साथ ही व्यापारियों ने नगर में सीसीटीवी कैमरे, अस्थाई चौकी, गद्दी पर भुगतान करने की मांग रखी। बताया जाता है कि बाजार बंद के समय भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य व्यापारियों के पास पहुंचे और उनसे बात करते हुए उनकी परेशानियों को सुना। शाम को एसडीएम शुभम शर्मा भी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से चर्चा की।


By - Sagar tv news
21-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.