सागर-बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, सप्लाई व्यवस्था ठप होने से जनता हो सकती हैं परेशानी
मध्यप्रदेश में शनिवार से आउट सोर्स बिजली कर्मचारी अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सागर में तीन मढ़िया पर बिजली कर्मचारी अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। इससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्मचारियों के स्ट्राइक से बिजली व्यवस्था पर असर पड़ेगा, जिससे सप्लाई बाधित हो सकती है। प्रदेश भर में मध्यप्रदेश विद्युत अधिकारी कमर्चारी कल्याण संघ, विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ, बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन, बाह्य स्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन एकजुट होकर 21 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए है, इसमें जिले की सभी जॉन के कर्मचारी शामिल है इसमें करीब 5 हजार कर्मचारी हड़ताल पर होना बताया जा रहा है। वही इसको लेकर संगठन के जिला अध्यक्ष अवनीश जारोलिया ने बताया संविदा अधिकारियों की नियमितीकरण और बाह्य स्रोत विद्युत कर्मचारीयो के संविलियन करने की मांग की जा रही है।