महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म, 14 मिनट में कराई डिलेवरी || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के धार जिले में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। कुदरत के इस करिश्मे को देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया। एक साथ तीन बच्चों के पैदा होने की सूचना से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। राहत की बात यह है कि नार्मल डिलवरी के बाद तीनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं।

धार के शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमरबन में गर्भवती शारदा को उसके परिजन डिलीवरी के लिए यहां लाए थे। शनिवार की अल सुबह शारदा को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद उसकी डिलीवरी करवाई गई। शारदा ने पहला बच्चे को सुबह 3.15 बजे जन्म दिया। दूसरा बच्चा 3.23 और तीसरा 3.29 को हुआ।
तीनों बच्चे और मां स्वस्थ है। हालांकि, एक बच्चे का वजन कम होने की वजह से जच्चा-बच्चा को धार जिला अस्पताल रैफर किया है।
24 साल की महिला शारदा बाई की यह तीसरी डिलीवरी है। इससे पहले उनकी दो लड़कियां है। इसमें बड़ी लड़की विद्या (7) और छोटी लड़की प्रियंका (4) है। पति गोविंद रणदा सब्जी वाहन पर ड्राइवर का काम करते है। इसके अलावा वो ग्राम भानपुरा में खेती का काम भी करते है। गोविंद रणदा ने बताया कि यह परिवार में तीसरा मामला है। इसके पहले भी बड़े पापा कालूसिंह की दो बेटी को जुड़वा दो-दो बच्चे हुए है। इसमें एक को एक लड़का-लड़की और एक को दोनों लड़के हुए है।


By - Sagar Tv News
22-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.