सागर-घर में घुसकर महिला से कट्टे की नोंक पर किया ये काम,पुलिस ने पकड़ा || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के कैंट थाना क्षेत्र में घर में घुसकर चाकू की नोंक पर लूटपाट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दे कि 20 जनवरी को गुरू गोविन्द सिंह वार्ड निवासी फरियादिया कविता मनीष झा अपने घर पर थी। दोपहर में दो बदमाश आए और घर में घुस गए। उन्होंने बच्चों के गले पर चाकू और कट्‌टा अड़ा लिया। आरोपी 7500 रुपए लूटकर भाग गए। मामले में कविता ने कैंट थाने पहुंचकर शिकायत की।
शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। मामले की जांच शुरू की और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। जांच करते हुए पुलिस ने सागर के 17 मुहाल क्षेत्र से दो बदमाशों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने घटना करना कबूल लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है।


By - Sagar tv news
23-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.