बीना में कोरोना कहर कम होने का नहीं ले रहा नाम फिर मिले 6 कोरोना पॉजिटिव || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर जिले के बीना में लगातार तीसरे दिन कोरोना के 6 नए मरीज सामने आये हैं जिससे बीना में अब कोरोना का आंकड़ा 71 पर पहुंच चुका है। जबकि 6 लोगों की मौत हो चुकी है। नगर में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से प्रशासन की चिंताएं कम होने का नाम नही ले रही है। जानकारी के मुताबिक जवाहर वार्ड से पुरुष, मस्जिद वार्ड से महिला और पुरुष, बीना रिफायनरी से युवक, महावीर चौक से युवक और नंदन वाटिका से महिला पॉजिटिव पायी गयी है। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने कंटेंटमेंट एरिया बनाया है। नगर पालिका ने कन्टेनमेट एरिया में सैनिटाइज का छिड़काव कराया। वहीँ कोरोना संक्रमित मरीजों से संबंधित व्यक्तियों की लिस्ट प्रशासन तैयार कर रहा है। मामले में डॉ अवतार सिंह ने जानकारी दी।


By - Manoj badhwani (Bina,Sagar MP)
13-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.