सागर-बिजली कर्मियों की हड़ताल से बिजली व्यवस्था बेपटरी,नियमित कर्मचारी 24 घंटे दे रहे सेवाएं

 


सागर जिले में अलग-अलग जगहों से अब बिजली व्यवस्थाएं चरमराने लगी हैं। आलम ये है की नियमित कर्मचारियों को चौबीसों घंटे सुविधाएं देनी पड़ रही हैं। जैसीनगर में भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। तो कर्मचारी भी परेशान हैं। दरअसल पिछले 5 दिनों से संविदा बिजली अधिकारी कर्मचारी और आउटसोर्स कर्मचारी नियमितीकरण और आउटसोर्स कर्मचारियों के विभाग में संविलियन की मांग को लेकर हड़ताल जारी है। जिससे अब बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई है। जैसीनगर के ग्रामीण अंचलों में भी अब इसका असर दिखने लगा है। बिजली फाल्ट होने पर घंटो बाद सुधार कार्य हो पाता है। जैसीनगर मुख्यालय में बिजली की आंख मिचोली जारी है।
जैसीनगर विद्युत केंद्र में पदस्थ लाइनमैन रामप्रसाद रैकवार ने जानकारी देते हुए बताया की कर्मचारियों की हड़ताल से बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है। वर्तमान में 3 सब स्टेशन के 56 गांव में केवल 5 नियमित कर्मचारी अपनी चौबीसो घंटे सेवाएं दे रहे हैं। हड़ताल की वजह से लाइनों के रखरखाव की परेशानी जा रही है। अगर लाइन मे फाल्ट होता है। तो सुधारने में भी दिक्कत जा रही है। जिससे आम लोग भी परेशान हो रहे हैं।


By - Sagar Tv News
25-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.