सागर में 26 जनवरी पर मैदान में पहुंचा दर्शकों का हुजूम,गज़ब का नज़र आया उत्साह || SAGAR TV NEWS ||
सागर में हर बार की तरह इस बार भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर शान से तिरंगा झंडा फहराया गया। शहर के पीटीसी मैदान में सुबह ठीक नौ बजे पीडब्लूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने झंडावंदन किया था। कार्यक्रम की सबसे ख़ास बात ये रही की घना कोहरा और ठंड होने के बावजूद भी दर्शकों में उत्साह कम नहीं हुआ। जिसे जहाँ पर जगह मिली वो वहां से कार्यक्रम का लुत्फ़ उठा रहा था। पूरा पंडाल खचाखच भरा हुआ था। चारों तरफ लोग ही लोग नज़र आ रहे थे। सबसे पहले झंडावंदन इसके बाद मार्च पास्ट हुआ मुख्यमंत्री के सन्देश के वाचन के बाद हर्ष फायर हुआ। इस दौरान सभी दर्शकों ने भरपूर आनंद के साथ तालियां बजाकर सभी का उत्साहवर्धन किया। इन लोगों में छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवक-युवतियां और बड़े लोग शामिल थे। जो सुबह से ही मैदान में पहुँच गए थे। और आखिर तक कार्यक्रम को देखा।--------