सागर-भाजपा युवा मोर्चा का ऐतिहासिक कार्यक्रम बंडा में दिखा शक्ति प्रदर्शन

सागर-भाजपा युवा मोर्चा का ऐतिहासिक कार्यक्रम बंडा में दिखा शक्ति प्रदर्शन

सागर-युवा मोर्चा का भव्य
और ऐतिहासिक कार्यक्रम

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार अपने काफिले के साथ सागर जिले के बंडा पहुंचे। जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। सागर जिले के युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम किया गया। दरअसल खेलेगा मध्यप्रदेश अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा सागर द्वारा बंडा विधानसभा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार मौजूद रहे। जिन्होंने खिलाड़ियों समेत मैदान में मौजूद युवाओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वैभव पवार ने कहा कि सभी को यह समझना चाहिए कि सबके अंदर कोई न कोई टैलेंट जरूर होता है। चाहे वह पढ़ाई में हो या फिर खेल। वैसे खेल को लेकर पुरानी कहावत है कि खेलोगें, कूंदोंगे तो बनोगे खराब, लेकिन अब ऐसा नहीं है। खेलकूद से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक रूप से भी स्वास्थ्य होते हैं। उन्होंने कहा कि खेल में असीमित अवसर हैं। खेलों में भी ब्राइट फ्यूचर है। और ढेर सारे कैरियर विकल्‍प भी।
वहीं युवा मोर्चा के अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा की खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। खेल के मैदान में ही हम हार-जीत का सबक लेकर स्वस्थ मानसिकता का विकास कर सकते हैं।
देखा जाए तो युवा मोर्चा का ये एक तरह से शक्ति प्रदर्शन भी था। क्योंकि आगामी कुछ समय बाद विधानसभा चुनाव है। और युवा मोर्चा की काफी जिम्मेदारी भी रहने वाली है। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्ता और अन्य लोगों की मौजूदगी रही।-


By - sagar tv news
27-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.