सागर आ रहे हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तैयारियां जोरों पर

 


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बहुत जल्द सागर आ सकते हैं। यहां उनका दौरा प्रस्तावित बताया जा रहा है। जिसको लेकर जोर शोर से तैयारियां भी शुरू हो गयी हैं। इसी को लेकर सागर के सदर स्थित कजलीवन मैदान का प्रशासन के अमले और जनप्रतिनिधियों ने जायजा लिया। साथ ही जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं। बताया जा रहा है की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विकास यात्रा लेकर सागर आ रहे हैं। वहीं इसके अलावा संत रविदास जयंती मनाने के लिए सागर आगमन हो रहा है। जिसकी तैयारियां की जा रही है। तारीख का एलान जल्द ही किया जायेगा।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आने को लेकर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, कलेक्टर दीपक आर्य, डीआईजी तरुण नायक, जिला पंचायत सीईओ क्षितिज सिंघल, नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला ने कजली वन मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया साथ ही जरूरी निर्देश दिए।


By - Sagar Tv News
28-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.