सागर- बुंदेलखंड के महाकाल बाबा का हुआ लग्नोत्सव, तो धूमधाम से निकली साई बाबा की पालकी यात्रा
सागर जिले के राहतगढ़ ब्लॉक के खेजरा दुगाहा गांव में श्री श्री 1008 महाकाल धाम खेजरा दरबार है। जिसे बुन्देलखंड के महाकाल के नाम से जाना जाता है। जिनका महालगुन उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में भक्तगण ढ़ोल, नगाड़ों डीजे समेत बाबा महाकाल के शाही लगुन उत्सव में शामिल हुए। इस भव्य आयोजन पर महाकाल दरबार संरक्षक पंडित महेश नारायण तिवारी ने कहा की आयोजन में सभी भक्तजनों में उत्साह और धर्म के प्रति आस्था और प्रेम देख कर बहुत प्रसन्नता होती हैं। उनका प्रयास रहेगा कि आगामी समय में ज्यादा से ज्यादा लोग आस्था के साथ में आएं।
वहीं इसके अलावा सागर के परकोटा स्थित साईबाबा मंदिर का 42 वा वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सुबह 5 बजे साईं बाबा का अभिषेक किया गया। इसके बाद 11 बजे महाआरती की गई। वहीं हर साल की तरह इस साल भी भव्य रूप में साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। जहां दर्जनों की संख्या में भक्तों ने शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। परकोटा से निकाली गयी पालकी यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। और ये शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकाली गयी। इसके बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया था। जिसमें श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित किया। गौरतलब है की हर साल साई बाबा सेवा समिति द्वारा साई बाबा की पालकी यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस दौरान मुख्य रूप से मंदिर के सेवक दीपक अग्रवाल समेत अन्य लोगों की मौजूदगी रही।