सागर-भाजपा नेता का रसूख, संपत्ति पर किया कब्जा, आय का कर रहे दुरूपयोग || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर में साहू समाज में चल रहा विवाद अब सड़कों पर आ गया है। आलम ये है की अब मारपीट तक की जाने लगी है। जिसमें भाजपा नेता जगन्नाथ गुरैया समेत 6 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इसी मामले में साहू समाज के लोगों ने जगन्नाथ गुरैया पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। और कहा गया की युवा मंडल के अध्यक्ष संदीप साहू पर जानलेवा हमला कर मारपीट की गयी है। जिससे उसे चोटे आई हैं। इसके बाद उन्होंने थाने में भी राजनीतिक दबाव बनाया। वहां पर सम्बंधित लोगों पर मामूली धाराएं लगाई हैं। जबकि गंभीर चोट होने पर भी 307 का मामला दर्ज नहीं किया गया है। आरोप लगाया की जगन्नाथ गुरैया अपने रसूख का इस्तेमाल कर पार्टी की छवि ख़राब कर रहे हैं। साहू समाज ने उन्हें पार्टी से निष्कासित किये जाने की शिकायत की है। समाज की संपत्ति पर कब्जा कर आय का भी दुरूपयोग कर रहे हैं।
साथ ही घायल संदीप साहू और उनके परिजन भी आये हुए थे। जिनका कहना है की बीती रात कुछ लोग उनके घर के बाहर आये थे। जिन्होंने पत्थर बरसाए।
इसके अलावा साहू समाज के लोगों ने कहा की अगर प्रशासन सुनवाई नहीं करता है। तो वो आमरण अनशन के अलावा धरना प्रदर्शन भी करेंगे।
बता दें की शहर के सिविल लाइन स्थित एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था। जहाँ साहू समाज के लोगों ने कई आरोप लगाए और कार्यवाई की मांग की।


By - Sagar Tv News
29-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.